दर्दनाक हादसा : आग की लपटों ने छीनी 2 जिंदगियां, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 21 May, 2026 05:09 PM

tragic accident in gurdaspur flames claim two lives

सीमावर्ती क्षेत्र के भोआ गांव में बीती रात करीब 3 से 4 बजे के बीच एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान में गत्ते और अन्य ज्वलनशील सामान पड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर एक पिता और पुत्र सो रहे थे, जो आग की लपटों में...

बमियाल/भोआ (हरजिंदर गोराया): सीमावर्ती क्षेत्र के भोआ गांव में बीती रात करीब 3 से 4 बजे के बीच एक दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। दुकान में गत्ते और अन्य ज्वलनशील सामान पड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दुकान के अंदर एक पिता और पुत्र सो रहे थे, जो आग की लपटों में फंस गए।

जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, पूरे गांव के लोग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान के अंदर मौजूद पिता-पुत्र आग की चपेट में आ चुके थे और उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र दुकान के अंदर सो रहे थे। शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों उसकी लपटों में घिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

उधर, सिविल अस्पताल के सीएमओ ने बताया कि दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल लाए गए थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रख लिया गया है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!