Punjab : तेज बारिश ने बरपाया कहर, गिरी मकान की छत, 2 लोग गंभीर घायल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 29 Aug, 2024 09:57 PM

punjab heavy rain wreaked havoc roof of house collapsed

बीती रात गांव बलेल के रुहेला में रात को तेज बरसात से शिंदर सिंह के घर की छत गिर गई, जिससे उसकी पत्नी प्रेम कौर और संदीप कौर पत्नी देश सिंह घायल हो गए।

जलालाबाद  : बीती रात गांव बलेल के रुहेला में रात को तेज बरसात से शिंदर सिंह के घर की छत गिर गई, जिससे उसकी पत्नी प्रेम कौर और संदीप कौर पत्नी देश सिंह घायल हो गए।

संदीप कौर की टांग टूट गई, जिसे श्री मुक्तसर साहिब के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्रेम कौर का घर में इलाज चल रहा है। शिंदर सिंह ने बताया कि रात करीब 8 बजे बारिश के दौरान आवाज आई। बाहर जाकर देखा तो पत्नी और भाभी पर छत का मलबा गिरा था, जिससे दोनों घायल हो गईं और घर को भी नुकसान हुआ।

उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल, फ्रिज, कूलर आदि के अलावा अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। शिंदर सिंह ने पंजाब सरकार और हलका विधायक से मुआवजे की मांग की, जिस पर विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने कहा कि नुकसान की हरसंभव मदद दी जाएगी। इस मौके पर दविंदर सिंह सवना, राज सिंह नथू चिश्ती, मुख्तियार सिंह सरारी, गुरचरण सिंह, शिंगारा सिंह पूर्व सरपंच आदि मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!