पंजाब के इस जिले में बरसात के साथ ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता

Edited By Urmila,Updated: 16 Mar, 2026 01:35 PM

hailstorm accompanied by rain in fazilka

फाजिल्का में आज गांवों में बरसात के साथ साथ ओलावृष्टि हुई है। कुछ समय तक हुई बरसात से जहां हवा ठंडी हो गई।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का में आज गांवों में बरसात के साथ साथ ओलावृष्टि हुई है। कुछ समय तक हुई बरसात से जहां हवा ठंडी हो गई। वहीं तापमान में भी गिरावट आई । हालांकि किसानों के मुताबिक इन दिनों पड़ने वाली बरसात के साथ साथ ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को नुकसान होगा जबकि तेज हवाओं और तूफान से पहले ही गांवों में कई जगह गेहूं की फसल बिछी दिखाई दे रही है जिससे फसल की पैदावार पर असर पड़ेगा ।

Punjab Weather

गांव टिंडावाला के रहने वाले किसान दर्शन मक्कड़ और कमल मक्कड़ ने बताया कि आज उनके गांवों में अचानक आसमान में बादल छा गए । तेज हवाएं चलने लगी । सुबह से ही बादल छाए हुए है  और अब अचानक बरसात शुरू हो गई ।  बरसात के साथ साथ ओलावृष्टि भी हुई । करीब 5 मिनट तक ओलावृष्टि होती रही । हालांकि उन्होंने बताया कि बरसात ज्यादा देर पड़ने से गेहूं की फसलें बर्बाद हो सकती है जबकि अब भी उनके गांव में आस पास काफी गेहूं की फसलें बिछ गई है। जिसका सीधा असर गेहूं की फसल की पैदावार पर पड़ रहा है । अब हालात ये है कि करीब 20 से 30 फीसद फसल की पैदावार पर असर पड़ चुका है जबकि मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में अभी बरसात की संभावना है। ऐसे में किसानों को गेहूं की फसल को लेकर चिंता सता रही है  क्योंकि अगर बरसात लगातार हुई तो किसानों की गेहूं को फसल का काफी नुकसान होगा जिसका सीधा असर किसान की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!