Punjab : चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, एक और किसान की मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 05:01 PM

punjab children left fatherless another farmer dies

गांव रायपुरा निवासी एक किसान की गत रात ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके शव को थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जाता है कि मृतक रात को ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था, जब यह हादसा पेश आया।

अबोहर  (सुनील भारद्वाज): गांव रायपुरा निवासी एक किसान की गत रात ट्रैक्टर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिसके शव को थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। बताया जाता है कि मृतक रात को ट्रैक्टर से खेत जोत रहा था, जब यह हादसा पेश आया।

जानकारी के अनुसार करीब 50 वर्षीय राजपाल पुत्र हंसराज के भाई अंकुश ने बताया कि उसके भाई राजपाल के चार बच्चे है जोकि शादीशुदा है। जबकि उसका भाई गत रात खेत में ट्रैक्टर के पीछे तवियां लगाकर खेत की जुताई कर रहा था।

खेत जोतते हुए वह कुछ समय के लिए ट्रैक्टर से नीचे उतरकर खडा था कि इतने में अचानक ट्रैक्टर अपने आप ही चल पडा और ट्रैक्टर और तवियां उसके ऊपर से गुजर गई। जिससे वह उनके नीचे दबकर लहुलुहान हो गया। आसपास के किसानों ने उसे नीचे फंसा देख निकाला और परिजन उसे तुरंत अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!