‘भाभी ने घर तबाह कर दिया...’ नोट लिख युवती ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Kalash,Updated: 29 Sep, 2026 01:45 PM

abohar women scary step

गत सांय लाईन पार क्षेत्र नई आबादी गली नं.14 निवासी एक युवती ने अपने ही घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): गत सांय लाईन पार क्षेत्र नई आबादी गली नं.14 निवासी एक युवती ने अपने ही घर में पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। घटनास्थल से मिले एक सुसाईड नोट में मृतका ने अपनी भाभी पर उसका घर तबाह करने के कथित आरोप लगाए हैं। नगर थाना नंबर 2 की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आज पुलिस द्वारा मृतक युवती का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गली नं. 14 बड़ी पौड़ी निवासी डा. मदन लाल चौधरी बीमार होने के कारण अपने बेटे सनप्रीत उर्फ सोनू व पत्नी रानी चौधरी के साथ दवाई लेने के लिए श्रीगंगानगर गए हुए थे। जबकि उनकी करीब 23 वर्षीय गोद ली हुई पुत्री आरती घर पर अकेली थी। देर सांय करीब 6 बजे जब डा. चौधरी अपने बेटे और पत्नी के साथ घर वापिस आए तो मेन गेट अंदर से बंद था और बार-बार आवाज लगाने पर भी गेट नहीं खुला। इसके बाद सोनू ने पड़ौसी के घर से छत के रास्ते अपने घर में प्रवेश किया और मेन गेट खोलने के बाद अंदर कमरे में देखा तो आरती फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखते ही घर में कोहराम मच गया।

जांच पड़ताल में मृतका के पास से अंग्रेजी भाषा में लिखा हुआ एक सुसाईड नोट मिला है। जिसमें युवती ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी ने उसका घर तबाह कर दिया। वह मेरे भाई की सरकारी नौकरी छुड़वाने की धमकियां देती थी । इसी टेंशन में उसके पिता डा. चौधरी भी बीमार हो गए। सूचना मिलते ही नगर थाना नं. 2 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

सूत्रों से पता चला है कि डा. मदन लाल चौधरी का बेटा सनप्रीत उर्फ सोनू पंजाब ग्रामीण बैंक में नौकरी करता है और उसकी शादी करीब 10 माह पूर्व ही सुजावलपुर से हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही इनके घर में कलेश रहने लगा और वर्तमान में सोनू की गर्भवती पत्नी तीन महीने से अपने मायके में रह रही है। सूत्र बताते हैं कि सोनू की पत्नी अपनी कोख में पल रहा पहला बच्चा कथित तौर पर गांव बनवाला निवासी अपनी बड़ी बहन को देना चाहती थी। क्योंकि उसके कोई बच्चा नहीं है। जबकि सोनू सहित डा. चौधरी का पूरा परिवार इस बात से सहमत नहीं था।

इसी कारणवश वह घर में झगड़ा करते हुए सोनू को उसकी नौकरी छुड़वाने की धमकियां देती थी और पिछले तीन माह से अपने मायके में ही रह रही थी। परिवारिक कलह के कारण डा. चौधरी का स्वास्थ्य भी खराब रहने लगा। गौरतलब है कि डा. मदन लाल चौधरी के छोटे बेटे मोनू की कुछ वर्ष पहले ही मौत हो गई थी। इन्होंने यह बेटी अपने रिश्तेदार से गोद ली थी जो आज परिवारिक कलह की भेंट चढ़ गई। मृतका के भाई सोनू ने पुलिस प्रशासन से सुसाईड नोट के आधार पर कार्रवाही करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!