बंद पड़ी फैक्ट्री में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिला श/व

Edited By Kalash,Updated: 10 Mar, 2026 03:07 PM

factory worker death

अबोहर के गांव काला टिब्बा निवासी एक 25 वर्षीय युवक का शव गांव राजांवाली मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में पेड़ से लटकता मिला।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): अबोहर के गांव काला टिब्बा निवासी एक 25 वर्षीय युवक का शव गांव राजांवाली मार्ग पर स्थित एक बंद पड़ी फैक्ट्री में पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान रतन लाल के रूप में हुई है जो पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान रहता था। जानकारी के अनुसार रतन लाल के परिवार के हालात बुरे थे। उसके भाई ने बताया कि उनके पिता लंबे समय से बीमार है और मां का भी हाथ टूटा हुआ है और उसका भी कुछ समय पहले एक्सीडेंट हुआ था। सी वजह से उसका भाई रतन लाल जो कि मेहनत मजदूरी करके घर चलाता था वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।    

गत दोपहर वह मोटरसाइकिल पर घर से निकला और वापिस नहीं आया। परिजनों ने शाम तक उसकी तलाश की और ना मिलने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना सदर में दर्ज करवाई और उसे अपने स्तर पर ढूंढते रहे कि आज उसका शव गांव राजांवाली रोड पर बनी एक बंद फैक्ट्री में पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना का पता उस समय चला जब फैक्ट्री मालिक वहां पहुंचा उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सदर के प्रभारी कुलदीप कुमार जांगू अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचें और मृतक के शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!