शर्मनाक! बेजुबान की गला घोंटकर ह'त्या, महिला सहित 2 पर मामला दर्ज

Edited By Urmila,Updated: 10 Mar, 2026 12:25 PM

strangulation of a voiceless person

फाजिल्का के जलालाबाद स्थित गांव घुबाया में एक पालतू कुतिया की हत्या का आरोप लगा है।

फाजिल्का (सुनील नागपाल) : फाजिल्का के जलालाबाद स्थित गांव घुबाया में एक पालतू कुतिया की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कुतिया की गला घोंटकर हत्या की गई थी।

शिकायतकर्ता सुखविंदर कौर ने बताया कि कुछ समय पहले उनकी आरोपी युवक से किसी बात को लेकर बहस हुई थी। आरोपी उनके पड़ोसियों के घर आता था। 14 फरवरी को उनकी पालतू कुतिया 'जिमी' घर से गायब हो गई। दो दिन बाद, 17 फरवरी को स्कूल से लौट रहे बच्चों ने नहर के पास कुतिया को मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना दी।

सुखविंदर कौर के अनुसार, आरोपी मक्खन सिंह रात के समय चोरी-छिपे पड़ोसियों के घर आता था। उनकी कुतिया उस पर भौंकती थी, जिससे परेशान होकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी।

घुबाया चौकी के इंचार्ज गुरनाम सिंह ने बताया कि सुखविंदर कौर पत्नी बलविंदर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने उनके पालतू जानवर को घर से उठा लिया था, जिसका शव दो दिन बाद नहर के पास मिला। जिसपर पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया । तो पता चला है कि बेजुबान जानवर का गला घोंट कर हत्या की गई है । जिसमें पुलिस ने सरोज रानी और मक्खन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है । और आरोपियों को 14 दिन के नोटिस जारी कर दिए गए है । पुलिस का कहना है कि इसके पीछे वजह रंजिश क्या थी इसपर जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!