होटल में शादीशुदा महिला संग रंगरलियां मनाते पकड़ा गया लड़का, मौके पर पहुंचे परिवार ने...

Edited By Kalash,Updated: 03 Mar, 2026 01:10 PM

boy caught in married women in hotel

जलालाबाद शहर में होटलों के नाम पर पिछले काफी समय से होटल माफिया द्वारा गैर-कानूनी धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है।

जलालाबाद (जतिंदर, आदर्श): जलालाबाद शहर में होटलों के नाम पर पिछले काफी समय से होटल माफिया द्वारा गैर-कानूनी धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है। कई जोड़े और छोटी उम्र के युवा लड़के-लड़कियां इन होटलों की शहर ले कर गलत रास्ते चुन रहे हैं और कई परिवार भी इनके कारण बर्बाद हो रहे हैं। जलालाबाद में चल रहे होटलों को लेकर पंजाब पुलिस के उच्च अधिकारियों और थाना सिटी जलालाबाद पुसिस की मिलीभगत बड़े स्तर पर होने का आम लोगों द्वारा अंदेशा जताया जा रहा है। शहर में होटलों के नाम पर चल रहे अड्डों को लेकर खबर छपने होने के 2 दिन बीत जाने के बाद भी थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस कुंभकर्णी नींद सो रही है।        

होटलों के अंदर और बाहर रंगरलियां मनाने आने वाले लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इसी तरह ही गत दोपहर करीब 3 बजे चर्चित होटल में रंगरलियां मनाने के लिए एक लड़का और एक विवाहिता महिला आई पर परिवार द्वारा होटल से दोनों को काबू किए जाने के बाद हालात काफी तनावपूर्ण बन गए। होटल के बाहर भारी भीड़ होने के कारण आशिक ड़का मौके से भागने में कामयाब हो गया। सूचना मिलते ही जलालाबाद सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जलालाबाद सिटी थाने पहुंची गांव चक्क बलोचा (महालम) की एक महिला ने बताया कि उसके बेटे के पिछले कई सालों से गांव की ही एक विवाहिता के साथ संबंध थे। 

परिवार द्वारा कई बार पंचायत करने के बावजूद दोनों बाज नहीं आए। महिला ने बताया कि कल जब उसकी बेटी जलालाबाद आई तो उसने अपने भाई को एक महिला के साथ होटल में जाते देखा। उसके बताने के बाद जब परिवार वाले होटल पहुंचे तो वहां काफी हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही थाना सिटी जलालाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इजलालाबाद के एक होटल में आए एक जोड़े के परिवार द्वारा एक विवाहित महिला को मौके से गिरफ्तार किए जाने के मामले के संबंध में जब पुलिस स्टेशन सिटी जलालाबाद के एस.एच.ओ. अंग्रेज कुमार से सरकारी नंबर पर बार-बार बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन उठाना उचित नहीं समझा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!