Edited By Kalash,Updated: 14 Mar, 2026 05:30 PM

फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के अधीन आते गांव हजारा सिंह वाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।
फिरोजपुर (सनी चोपड़ा): फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के अधीन आते गांव हजारा सिंह वाला से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दिनदहाड़े एक ढोंगी बाबा ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक महिला को ठगी का शिकार बना कर डेढ़ तोला सोना और करीब 50 हजार रुपये कैश लेकर फरार हो गया। पीड़ित महिला स्वर्ण कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ममदोट से वापिस घर जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति उससे किसी डेरे के बारे में पूछताछ करने लगा। इसके बाद उसने माला फेरते हुए किसी तरह उसे अपने वश में कर लिया। महिला के अनुसार ढोंगी बाबा ने उसे कहा कि घर में जो भी सोना, नकदी या कीमती सामान पड़ा है वह सब लाकर उसके हवाले कर दिया जाए।
महिला ने बताया कि वह उसकी बातों में आ गई और घर में पड़ा डेढ़ तोला सोना और 50 हजार रुपये कैश लाकर उसे दे दिए। इसके बाद ढोंगी बाबा और उसके साथी, जिसमें एक महिला भी शामिल है, मौके से भाग गए। जब महिला को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने अपने घरवालों को पूरी घटना बताई। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि इस ढोंगी बाबा और उसके साथियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि कोई और बेकसूर परिवार इस तरह से ठगा न जा सके। फिलहाल यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों में डर का माहौल है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here