Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Apr, 2026 10:50 PM
पंजाब के रूपनगर इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। 132 के.वी. रूपनगर सबस्टेशन से चलने वाले 11 के.वी. कोल्ड स्टोर फीडर नए बेला चौक फीडर के निर्माण कार्य के चलते, सुरक्षा कारणों और ज़रूरी मुरम्मत/पेड़ काटने के काम की वजह से, कोल्ड स्टोर फीडर की...
रूपनगर (विजय) : पंजाब के रूपनगर इलाके में बिजली कट लगने की सूचना है। 132 के.वी. रूपनगर सबस्टेशन से चलने वाले 11 के.वी. कोल्ड स्टोर फीडर नए बेला चौक फीडर के निर्माण कार्य के चलते, सुरक्षा कारणों और ज़रूरी मुरम्मत/पेड़ काटने के काम की वजह से, कोल्ड स्टोर फीडर की बिजली सप्लाई 18 और 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। जिसके कारण गिलको वैली, सुखरामपुर टप्परियां, गौशाला रोड, रेलों रोड, ग्रंथी बाग, चोआ मोहल्ला, पब्लिक कॉलोनी, गांधी नगर, आदर्श नगर, पक्का बाग, हॉस्पिटल रोड, प्रताप बाजार, मेन बाजार, सब्जी मंडी आदि की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
जलालाबाद (बजाज) : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड जलालाबाद शहरी उप-मंडल के एस.डी.ओ. संदीप कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति के आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 11 केवी फीडर मन्नेवाला, फिरोजपुर रोड, बुर वाला, अराईया वाला, बैंक रोड, काहना, टेलीफोन एक्सचेंज, सिविल अस्पताल, खेरे के, फाजिल्का रोड, टिवाना रोड, सुखेरा, घुरी, गुम्मानीवाला रोड और मोहर सिंह वाला में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
तरनतारन (आहलूवालिया): 132 के.वी.ए. तरनतारन, 11 के.वी. सिटी 1, सिटी 4, सिटी 6 और पुलिस लाइन तरनतारन फीडर से चलने वाले फीडर शहरी फीडरों के बंटवारे के कारण 18 अप्रैल सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे।
इनसे चलने वाले क्षेत्र काजीकोट रोड, चंद्र कॉलोनी, सरहाली रोड राइट साइड, गली जमाराय वाली, मोहल्ला भाग शाह, तहसील बाजार, नूरदी रोड, पार्क एवेन्यू, गुरु अर्जन देव कॉलोनी, सरदार एन्क्लैव, गुरबख्श कॉलोनी, छोटा काजीकोट, पड्डा कॉलोनी, कोहाड़ अहाता, ग्रीन सिटी, होली सिटी, मोहल्ला जसवंत सिंह, नूर्दी रोड, पलासौर रोड, श्री गुरु अर्जन देव कॉलोनी, जय दीप कॉलोनी, दीप एवेन्यू, फतेह चक, गुरु तेग बहादुर नगर, श्री गुरु तेग बहादुर नगर फेज 2, न्यू दीप एवेन्यू तरनतारन और पुलिस लाइन फीडर क्षेत्र इत्यादि हैं। यह जानकारी इंजीनियर नरिंदर सिंह उप मंडल अधिकारी शहरी तरनतारन, इंजीनियर गुरभेज सिंह ढिल्लों जे.ई. व इंजीनियर मनजीत सिंह जे.ई. ने दी।