Edited By Kamini,Updated: 06 Apr, 2026 07:07 PM

पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
पंजाब डेस्क : पंजाब के मौसम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दो दिन धूप खिलने के बाद अब पंजाब का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में अगले 48 घंटे अहम माने जा रहे हैं।
आज कई जिलों को अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब के कई जिलों में जबरदस्त बारिश होगी। विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी हिस्से खासकर फिरोजपुर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा के लिए 'येलो अलर्ट' (निगरानी) जारी किया है। इन इलाकों में 30-40 km प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज और बिजली कड़कने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम, खासकर ओलावृष्टि और तेज हवाओं के दौरान सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है। साथ ही, किसानों से अपनी फसलों को लेकर सतर्क रहने का आग्रह किया है।
आने वाले दिनों का हाल
वहीं आने वाले दिनों की बात करें तो मौसम विभाग ने आज से 10 अप्रैल तक आने वाले दिनों के लिए बड़ा अनुमान लगाया है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, आने वाले दिनों में पंजाब के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज काफी बदल सकता है। इस बारे में जिलेवार चेतावनी जारी की गई है। 2 दिन के लिए ऑरेंज जबकि 1 दिन के लिए यैलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले दिनों में पंजाब के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। जो घटनाक्रम चल रहा है उसके मुताबिक बीच में तेज धूप निकल आती है और कुछ घंटों बाद बारिश हो जाती है। इसी के चलते अगले कुछ दिनों के लिए बारिश की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 7 अप्रैल को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, मानसा, बरनाला, बठिंडा, मोगा, मुक्तसर साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में 40-50 की स्पीड से आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here