Heatwave Alert के बावजूद पंजाब में खुले स्कूल, बच्चों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा

Edited By Kamini,Updated: 19 May, 2026 07:32 PM

no holidays in punjab schools

राज्य में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। जहां एक तरफ बढ़ रहे तापमान और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाजरी जारी कर दी है वहीं दूसरी ओर इतनी भीषण गर्मी में मासूम बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

पंजाब डेस्क: राज्य में गर्मी अपनी चरम सीमा पर है। जहां एक तरफ बढ़ रहे तापमान और हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाजरी जारी कर दी है वहीं दूसरी ओर इतनी भीषण गर्मी में मासूम बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों से खासतौर पर दोपहर के समय बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने और शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए अधिक से अधिक तरल पदार्थ पीने की अपील की है। 

तपती गर्मी में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

आसमान से आग बरसती भीषण गर्मी और लगातार बढ़ती हीट वेव  का असर स्टूडेंट्स, खासकर छोटे बच्चों पर जल्दी पड़ता है। वहीं अगर कहर बरपा रही गर्मी में स्कूलों में अभी तक छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया है। अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में बच्चों को स्कूल आने जाने में काफी परेशानी का सामना करने पड़ता है। स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान न होने के चलते बच्चे गर्मी से बेहाल होकर घरों को वापस लौटते हैं। बढ़ रही गर्मी के चलते सुबह से धूप अपना रंग दिखाने लगती है और जब बच्चों दोपहर को स्कूलों से वापस लौटते हैं तब गर्मी से उनका हाल बेहाल हो जाता है। एक तरफ जहां हीटवेवे को लेकर एडवाइजरी जारी हुई है वहीं  भीषण गर्मी में स्कूल पर बच्चों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। 

भीषण गर्मी से जालंधर में एक की मौत

भीषण गर्मी से जहां लोग बीमार हो रहे है वहीं दूसरी और गर्मी के कारण मौते भी होनी भी शुरू हो चुकी है। शहर के विजय नगर में गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। थाना 4 में तैनात ए.एस.आई राज कुमार ने बताया कि 60 वर्षीय व्यक्ति जमीन पर गिरा था और पास ही उसका रिक्शा खड़ा था। बेसुध हालत में देख लोगों ने एम्बूलैंस बुलाकर व्यक्ति को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे शव की शिनाख्त हो सके। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु 72 घण्टे तक सिविल अस्पताल मोर्चरी में रखा हुआ है।

इन लोगों को हीट स्ट्रोक का ज्यादा खतरा

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नवजात शिशु, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग, मजदूर, मोटापे से ग्रस्त लोग, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति तथा दिल, किडनी, लिवर या हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हीट स्ट्रोक के अधिक खतरे में रहते हैं।

हीट स्ट्रोक से बचने के लिए क्या करें

सुबह और शाम के समय ही बाहर की गतिविधियां करें।
हर आधे घंटे में पानी पीते रहें, चाहे प्यास न लगे।
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
धूप में निकलते समय सिर को टोपी, छाता, गमछा या स्कार्फ से ढकें।
बाहर जाते समय हमेशा जूते या चप्पल पहनें।
धूप में काम करने वाले लोग समय-समय पर छांव में आराम करें।
अपने साथ हमेशा पानी रखें।
तरबूज, खीरा, संतरा, अंगूर और टमाटर जैसे पानी से भरपूर फल व सब्जियां खाएं।
नींबू पानी, लस्सी और नारियल पानी जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करें।
सनस्क्रीन और धूप का चश्मा इस्तेमाल करें।
कम मात्रा में लेकिन बार-बार भोजन करें।
ठंडे पानी से नहाएं और शरीर को ठंडा रखें।

क्या न करें

दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।
शराब, चाय, कॉफी और ज्यादा मीठे या कार्बोनेटेड पेय पदार्थों का सेवन न करें।
तला-भुना और बासी भोजन खाने से बचें।
बच्चों और पालतू जानवरों को बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!