पंजाब के कई इलाकों में शनिवार सुबह लगेगा लंबा Powercut, जानें कब आएगी बिजली

Edited By VANSH Sharma,Updated: 29 May, 2026 10:50 PM

punjab powercut alert electricity to remain shut in 2 districts on saturday

पंजाब के कुछ इलाकों में कल यानी शनिवार को लंबा पावर कट लगने जा रहा है।

पंजाब डेस्क: पंजाब के कुछ इलाकों में कल यानी शनिवार को लंबा पावर कट लगने जा रहा है। पंजाब बिजली विभाग की ओर से जरूरी मरम्मत कार्यों के चलते कई जगहों पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इसे लेकर शहरों में पहले ही सूचना जारी कर दी गई है और समय भी निर्धारित कर दिया गया है। कई इलाकों में सुबह से ही बिजली कट लग जाएगा और कई घंटों तक सप्लाई बाधित रहेगी।

फिरोजपुर (कुमार)- फिरोजपुर 220 के.वी. रेलवे ट्रैक्शन खाई फेमे लाइन पर जरूरी काम किया जाना है, जिसके चलते 66 के.वी. सब-स्टेशन झोक हरी हर, टिब्बी खुर्द, पोजो के, सिटी फिरोजपुर और एफ.सी.आई. फिरोजपुर से चलने वाले सभी 11 के.वी. फीडरों की बिजली सप्लाई 30 मई को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

पटियाला (जोसन)- इंजीनियर गुरपिंदर सिंह, उप मंडल अधिकारी सनौर ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 के.वी. ग्रिड सनौर में 30 मई को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक धान सीजन को ध्यान में रखते हुए 11 के.वी. अर्बन घलोड़ी और 11 के.वी. अर्बन नानकसर फीडरों की जरूरी मेंटेनेंस की जाएगी। इसके कारण इन फीडरों से जुड़े इलाके जैसे चीमा कॉलोनी, चोरा रोड, घलोड़ी, छोटा राय माजरा, गोपाल कॉलोनी, सनी एन्क्लेव, संत हजारा सिंह नगर, उधम सिंह कॉलोनी, जोड़ियां सड़कें, चीका रोड, ढिल्लों फार्महाउस और संधू फार्म आदि क्षेत्रों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

दोराहा (विनायक)- पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) सब-डिवीजन शहरी दोराहा द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, 30 मई 2026 को आवश्यक मरम्मत कार्यों के चलते दोराहा क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

विभागीय अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 220 के.वी. सब-स्टेशन दोराहा से चलने वाले 11 के.वी. सिटी दोराहा, 11 के.वी. सतनाम नगर तथा डॉ. सोनी फीडरों में जरूरी मरम्मत एवं तकनीकी कार्य किए जाएंगे। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

इस दौरान शहरी दोराहा उपमंडल के अंतर्गत आने वाले मेन बाजार, सिद्धू अस्पताल रोड, गुरु नानक पुरा मोहल्ला, रेलवे रोड, बोपाराय रोड, लकड़ी मंडी, कैलाश नगर, विश्वकर्मा रोड, जैलदार मोहल्ला, कद्दों रोड, अढ़ैचां रोड, पुराना बाजार, वाल्मीकि मोहल्ला, सतनाम नगर तथा बाजीगर बस्ती सहित इन फीडरों से जुड़े औद्योगिक और अन्य क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

दोराहा के सहायक कार्यकारी अभियंता-कम-उपमंडल अधिकारी (शहरी) ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि लोग अपने जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई पुनः बहाल कर दी जाएगी।

बिजली विभाग ने बताया कि तकनीकी कारणों या मौसम की स्थिति को देखते हुए बिजली बंद करने का समय घटाया, बढ़ाया या बदला भी जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!