फिरोजपुर के गांव में बड़ा Health संकट! लगातार बढ़ रहा भयानक बीमारी का कहर, अब...

Edited By Kamini,Updated: 03 Apr, 2026 01:47 PM

punjab major health crisis in the village

सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में लेपटोसाईप्रोसिस से 2 मौतें होने के बाद भी लोगों के पेट दर्द, पीलिया, उल्टियों आदि से ग्रस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है ।

फिरोजपुर (कुमार) : जिले के गांव में लगातार बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक इसकी चपेट में आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, सीमावर्ती गांव हजारा सिंह वाला में लेपटोसाईप्रोसिस से 2 मौतें होने के बाद भी लोगों के पेट दर्द, पीलिया, उल्टियों आदि से ग्रस्त होने का सिलसिला लगातार जारी है । बेशक स्वास्थ्य विभाग फिरोजपुर की ओर से इस गांव में लगातार मैडीकल कैंप लगाए जा रहे हैं, फिर भी फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में अभी भी करीब 12 बच्चे दाखिल हैं।

बताया जाता है कि एक बच्चे को कुछ दिन पहले फरीदकोट के मैडीकल कॉलेज में भेजा गया है। पहले इस बीमारी ने छोटे बच्चों को अपनी चपेट में लिया था मगर अब युवा भी इससे ग्रस्त होने लगे हैं। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग फिरोजपुर का यह मानना है कि स्थिति कंट्रोल में है और डॉक्टरों की टीमें लोगों की मदद में जुटी हुई हैं। अस्पताल में दाखिल कुछ मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी देकर वापस घर भेज दिया जाता है।

लोगों ने लगाए आरोप

लोगों का आरोप है के इस गांव के जिस वॉटर वर्कस से गांव में पानी सप्लाई होता था उस वाटर वर्कस में मरे हुए कबूतर, चूहों का पेशाब और अन्य कई एतराजयोग चीजें मिली थीं जिसे पीने से लोग बीमार होते गए। जानकारी के अनुसार लोगों के साथ-साथ अब पशुपालन विभाग की टीमें भी इस गांव में पहुंची हैं जिनके द्वारा पशुओं और जानवरों के सैंपल लिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग की टीमों द्वारा पशुओं और जानवरों के करीब 40 सैंपल लिए थे जिनमें से 5 पशुओं और जानवरों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं जो बहुत बड़ी चिंता का विषय है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!