डेरा ब्यास जाने वाली संगत के लिए अहम खबर! लिया गया बड़ा फैसला

Edited By Kamini,Updated: 27 Mar, 2026 06:47 PM

important news for devotees visiting dera beas

डेरा ब्यास जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

फिरोजपुर (आनंद): डेरा ब्यास जाने वाले भक्तों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। ब्यास में राधा स्वामी सत्संग में आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए रेलवे डिपार्टमेंट ने खास कदम उठाए हैं। सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर फिरोजपुर परमदीप सिंह सैनी के मुताबिक, रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-ब्यास और सहारनपुर-ब्यास के बीच स्पेशल मेल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का फ़ैसला किया है।

उन्होंने कहा कि यह स्पेशल ट्रेन हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निज़ामुद्दीन 04451/04452 भक्तों की यात्रा को आसान बनाने के लिए दो चक्कर लगाएगी। 04451 यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से 23 अप्रैल 2026 और 7 मई 2026 को शाम 7.40 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 4.05 बजे ब्यास पहुंचेगी। 04452 वापसी में यह ट्रेन 26 अप्रैल 2026 और 10 मई 2026 को ब्यास से रात 8.35 बजे चलेगी और सुबह 4 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन रास्ते में दोनों दिशाओं में नई दिल्ली, सब्जी मंडी, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर 04565/04566 यह ट्रेन सहारनपुर से आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए तीन बार चलेगी। 04565 यह ट्रेन 24 अप्रैल, 1 मई और 8 मई 2026 को सहारनपुर से 20.50 बजे चलेगी और 02.15 बजे ब्यास पहुंचेगी। यह ट्रेन नंबर 04566 26 अप्रैल, 3 मई और 10 मई 2026 को ब्यास से दोपहर 3 बजे चलेगी और 21.10 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे के इस फैसले से सत्संग के दौरान भीड़ से राहत मिलेगी और भक्तों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!