फिरोजपुर नगर परिषद चुनाव में बवाल, चुनाव आयोग के सामने BJP की बड़ी मांग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 May, 2026 07:04 PM

uproar in ferozepur municipal council elections

भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने जिला फिरोजपुर के नगर परिषद मुदकी चुनावों को तत्काल स्थगित करने की मांग करते हुए राज्य चुनाव आयोग पंजाब तथा पंजाब के पुलिस महानिदेशक को औपचारिक शिकायत सौंप दी है। शिकायत में चल रही नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़े...

पंजाब डैस्क  : भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने जिला फिरोजपुर के नगर परिषद मुदकी चुनावों को तत्काल स्थगित करने की मांग करते हुए राज्य चुनाव आयोग पंजाब तथा पंजाब के पुलिस महानिदेशक को औपचारिक शिकायत सौंप दी है। शिकायत में चल रही नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा, डराने-धमकाने, नामांकन पत्र दाखिल करने में बाधा डालने तथा पुलिस मशीनरी के पक्षपातपूर्ण दुरुपयोग के आरोप लगाए गए हैं।

भाजपा पंजाब के कार्यालय सचिव सुनील दत्त भारद्वाज द्वारा प्रस्तुत शिकायत में आरोप लगाया गया है कि भाजपा उम्मीदवारों सहित विपक्षी उम्मीदवारों को सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के कथित समर्थक असामाजिक तत्वों द्वारा धमकाया गया, हमला किया गया तथा अवैध रूप से नामांकन पत्र दाखिल करने से रोका गया।

भाजपा ने कहा कि 16 मई को गुरप्रीत सिंह सेखों के नेतृत्व में हथियारबंद समर्थकों ने कथित रूप से मुदकी नामांकन केंद्र के आसपास आतंक का माहौल बनाया, जिसके चलते कई उम्मीदवार और समर्थक घायल हो गए। पार्टी ने आगे आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नामांकन प्रक्रिया सुनिश्चित करने में विफल रहे।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि सार्वजनिक विरोध के बाद ही 17 मई 2026 को एफआईआर नंबर 57 दर्ज की गई, जिसमें नामांकन केंद्र के निकट हिंसा और बाधा उत्पन्न करने के मामले में लगभग 300 अज्ञात व्यक्तियों को नामजद किया गया है।

भाजपा पंजाब ने जिला फिरोजपुर के संबंधित एसएचओ, डीएसपी और एसएसपी अधिकारियों को तत्काल हटाने और स्थानांतरित करने के साथ-साथ पूरे मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है। पार्टी ने उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त सुरक्षा, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा जिन उम्मीदवारों को कथित रूप से नामांकन दाखिल करने से रोका गया उन्हें पुनः अवसर देने की भी मांग की है।

पार्टी ने कहा कि भय, धमकी और हिंसा के माहौल में लोकतंत्र कार्य नहीं कर सकता तथा चुनावी प्रक्रिया की पवित्रता को हर हाल में सुरक्षित रखा जाना चाहिए। भाजपा पंजाब ने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि मुदकी में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के अनुकूल परिस्थितियां बहाल होने तक चुनाव स्थगित किए जाएं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!