पंजाब में चलेंगी 860 स्पेशल ट्रेनें, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

Edited By Kamini,Updated: 31 Mar, 2026 04:55 PM

860 special trains to run in punjab

पंजाब वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब में 860 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

फिरोजपुर: पंजाब वासियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब में 860 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के गोदाम गेहूं और धान से भरे पड़े हैं, जिससे जमाखोरी की समस्या बढ़ रही है। इसी को लेकर  केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने के साथ ही यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने पंजाब की मंडियों से 22 लाख 6 हजार 761 मीट्रिक टन गेहूं उठाने का फैसला किया है और इसके लिए 860 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है।

सरकारी खरीद एजेंसी के एक अधिकारी के मुताबिक, पंजाब के सभी गोदामों में गेहूं और धान का बड़ा स्टॉक है। गेहूं दूसरे राज्यों में भेजा जा रहा है और गोदामों में धान स्टोर किया जा रहा है। इस फैसले के तहत पंजाब के 22 जिलों की मंडियों से सीधे गेहूं उठाया जाएगा। इसके लिए अप्रैल और मई में 860 स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया गया है।

अमृतसर से 80 स्पेशल ट्रेनों के जरिए 208,000 मीट्रिक टन, बरनाला से 32 ट्रेनों के जरिए 82,723 मीट्रिक टन, बठिंडा से 37 ट्रेनों के जरिए 96,185 मीट्रिक टन और फरीदकोट से 18 ट्रेनों के जरिए 44,646 मीट्रिक टन गेहूं,  फिरोजपुर से 155,000 मीट्रिक टन, गुरदासपुर से 100,000 मीट्रिक टन और पटियाला से 222,863 मीट्रिक टन गेहूं ट्रांसपोर्ट किया जाएगा। पंजाब से गेहूं ट्रांसपोर्ट करने के लिए अप्रैल में 409 और मई में 440 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस कदम से न सिर्फ पंजाब के गोदामों पर गेहूं का बोझ कम होगा, बल्कि धान रखने की समस्या भी हल हो जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!