घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश, 7 लोग गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 17 May, 2026 11:32 AM

prostitution racket expose

थाना सिटी पुलिस ने सूचना के आधार पर बस्ती सुनवां के एक घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार वहां से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (मलहोत्रा): थाना सिटी पुलिस ने सूचना के आधार पर बस्ती सुनवां के एक घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मार वहां से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। एस.आई. अर्शदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बस्ती सुनवां निवासी सोमा पत्नी सरबजीत अपने घर में गैर मर्द औरतों को बतौर ग्राहक बुला कर अपने आर्थिक लाभ के लिए उनसे अनैतिक काम करवाती है।

वहां छापा मार उक्त महिला सोमा, तीन अन्य महिलाओं एवं 3 मर्दों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत पर्चा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके पर कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!