Punjab : पत्नी के अंतिम संस्कार में पति पर हमला, पुलिस ने खुद निभाई अंतिम रस्में

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 17 Apr, 2026 05:08 PM

punjab husband attacked during wife s funeral

गत देर शाम मोहल्ला इन्द्रा नगरी के निकट स्थित मुख्य शिवपुरी में अबोहर के इन्द्रा नगरी में उस समय पुलिस को खुद एक मृतका का संस्कार करवाना पडा। जब मृतका के पति को उसके ही सालों ने संस्कार के समय में बुरी तरह से पीटा।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): गत देर शाम मोहल्ला इन्द्रा नगरी के निकट स्थित मुख्य शिवपुरी में अबोहर के इन्द्रा नगरी में उस समय पुलिस को खुद एक मृतका का संस्कार करवाना पडा। जब मृतका के पति को उसके ही सालों ने संस्कार के समय में बुरी तरह से पीटा। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही संस्कार करवाने पहुंची पुलिस ने मृतका के भाईयों व मायके वालों को जमकर लाहनतें दी। जिन्होंंने अंतिम संस्कार को भी तमाशा बनाकर रख दिया। मृतका के घायल पति ने पुलिस प्रशासन से अपने ही सालों पर कडी कार्रवाई की मांग की है।

अस्पताल मे उपचाराधीन सोनू निवासी दशमेश नगर ने बताया कि उसकी पत्नी खुशबू करीब चार माह पहले सीढियो से गिरकर घायल हो गई थी और उसे टीबी भी हो गई थी। जिस पर वह खुद ही अपने दो बच्चों को पालते हुए अपनी पत्नी का उपचार करवाने के लिए दर दर भटकता रहा। उसने पत्नी के उपचार के लिये कर्ज उठाकर भी हजारों रुपए खर्च कर दिये जब उसने अपने छह सालों व 3 सालियों से पत्नी के उपचार के लिए मदद मांगी तो किसी ने उसका साथ नहीं दिया और गत दिवस जब उसकी पत्नी की मौत हो गई तो वह उस पर पर्चा करवाने की नियत से यहां आ गए ताकि उसे दबाकर उससे रुपये वसूले जा सकें। उसने बताया कि उसका पूरा मोहल्ला गवाह है कि उसने अपनी पत्नी के उपचार में कोई कसर नहीं छोडी तभी तो पुलिस ने भी उसके ससुरालियों की बात ना मानते हुए शव संस्कार के लिए उसके सुपुर्द कर दिया

गत सांय जब वह अपनी पत्नी का संस्कार करवा रहा था तो उसके सालों ने उसकी पत्नी के शव को लेजाने का प्रयास किया जब उसने उनको रोका तो उसके सालों ने उसे शिवपुरी में ही जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गया आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिस पर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह खुद पुलिस टीम सहित अस्पताल पहुचें और मृतका का अंतिम संस्कार करवाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!