पंजाब में कर्मचारियों पर गिरी गाज, नौकरी को लेकर सख्त आदेश जारी, पढ़ें

Edited By Kalash,Updated: 01 Jun, 2026 03:14 PM

employee job terminate order

पंजाब के सेवा केंद्रों में काम करते कर्मचारियों पर बड़ी गाज गिर गई है और उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

फाजिल्का (सुनील नागपाल): पंजाब के सेवा केंद्रों में काम करते कर्मचारियों पर बड़ी गाज गिर गई है और उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है। अपने हक की मांगों के लिए पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों से करीब 20 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। यह कार्रवाई उन कर्मचारियों पर की गई है जो अपनी आवाज बुलंद कर रहे थे। सेवा केंद्र कर्मचारी पंजाब के सचिव गुरसेवक सिंह ने कहा कि पूरे पंजाब में 2500 से ज्यादा कर्मचारी 23 से ज्यादा विभागों की 443 सेवाएं लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था पर अब उनकी सैलरी बढ़ाने या पक्का करने की बजाय उन्हें नौकरी से निकाला जा रहा है। फाजिल्का में इकट्ठा हुए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और बताया कि उन्हें बिना किसी नोटिस के सीधे ई-मेल के जरिए नौकरी से निकाल दिया गया है।

कर्मचारियों ने ऐलान किया है कि आने वाली 3 तारीख को रोजगार मेलों के जरिए सेवा केंद्रों में होने वाली नई भर्ती प्रक्रिया का कड़ा विरोध किया जाएगा। उनका कहना है कि वे सरकार पर बोझ नहीं हैं क्योंकि सेवा केंद्रों से इकट्ठा होने वाला रेवेन्यू उनकी कारगुजारी की गवाही देता है। सेवा केंद्र कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से आम लोगों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनके काम नहीं हो रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!