Punjab: रात के अंधेरे में गांव वालों की कार्रवाई, घर में छापा मार रंगे हाथ पकड़े लड़के-लड़कियां

Edited By Vatika,Updated: 10 Apr, 2026 03:12 PM

raid at home

पुलिस चौकी घुबाया के अधीन आने वाले गांव चक्क खुंड वाला में बीती रात एक घर में कथित रूप से चल रहे नशा

जलालाबाद: पुलिस चौकी घुबाया के अधीन आने वाले गांव चक्क खुंड वाला में बीती रात एक घर में कथित रूप से चल रहे नशा तस्करी और देह व्यापार के अवैध धंधे को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। लोगों के गुस्से के चलते आधी रात को पूरा गांव इकट्ठा हो गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, गांव के लोग लंबे समय से एक परिवार की गतिविधियों से परेशान थे। उनका आरोप है कि यह परिवार काफी समय से नशा तस्करी और गलत कामों में लिप्त था। कई बार समझाने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ, जिसके चलते बीती रात मामला फिर गर्मा गया। बताया जा रहा है कि रात के समय करीब 4 युवक और 2 युवतियां उस घर में जाते हुए देखे गए, जिसके बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर घर का घेराव कर लिया। इस दौरान 2 युवक मौके से फरार होने में सफल हो गए।

पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया
सर्पंच और पंचायत सदस्यों की मौजूदगी में लोगों को शांत कराया गया और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी घुबाया की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए 2 युवकों और 2 युवतियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।

गांव का माहौल खराब होने का आरोप
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से गांव का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घर में मौजूद कुछ युवतियों ने भी संबंधित युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!