Punjab : तलाकशुदा महिला ने उठाया खौफनाक कदम! इलाके में फैली सनसनी

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Apr, 2026 05:03 PM

punjab divorced woman takes shocking step

गत रात्रि मानसिक तनाव के कारण एक उच्च शिक्षित तलाकशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर थाना नं 1 की पुलिस ने शव को पास्टामार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

अबोहर (रहेजा): गत रात्रि मानसिक तनाव के कारण एक उच्च शिक्षित तलाकशुदा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर थाना नं 1 की पुलिस ने शव को पास्टामार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

जानकारी अनुसार गली नं 7 निवासी रागिनी पुत्री रमेश कुमार कुक्कड का करीब 4 वर्ष पूर्व पति से तलाक हो गया था, तब से ही वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी। परिजनों ने बताया कि रागिनी तलाक के बाद अपने माता पिता के साथ रह रही थी। कल माता पिता अपने कमरें में थे और रागिनी अपने कमरें में कि कल शाम को उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चलने पर वह उसे सरकारी अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतका का बेटा कनाड़ा में रहता है। पुलिस के अनुसार परिजनो के बयानों के आधार पर कारवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!