Punjab : स्कूली वैन से टकराई तेज रफ्तार कार… बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे बच्चे

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Apr, 2026 09:31 PM

punjab speeding car collides with school van

निकटवर्ती गांव रायपुरा के निकट आज सुबह एक निजी स्कूल वैन और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर...

सुबह-सुबह सड़क पर मचा हड़कंप

अबोहर (सुनील): निकटवर्ती गांव रायपुरा के निकट आज सुबह एक निजी स्कूल वैन और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें कार सवार 2 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को संभाला। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार गांव रायपुरा के निकट आज एक स्कूली वैन सीतो की ओर जा रही थी जबकि इसी दौरान उसके पीछे जा रही एक स्विफट कार अचानक अनियंत्रित होकर स्कूली वैन में टकरा गई । जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, इस हादसे में गाड़ी में सवार कंदूखेड़ा निवासी अवतार सिंह पुत्र मेजर सिंह व मेजर सिंह दोनों जख्मी हो गए। गनीमत रही कि स्कूली वैन में बच्चों को चोट नहीं आई।

आसपास के लोगों ने इस बात की सूचना सड़क सुरक्षा फोर्स को दी। सूचना मिलने पर एस.एस.एफ. टीम के सहायक सब-इंस्पैक्टर कृष्ण लाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचें और घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!