Edited By Urmila,Updated: 22 Apr, 2026 12:14 PM

फिरोजपुर मोगा रोड पर स्थित अमनदीप अस्पताल से ई रिक्शा में सवार होकर आ रही एक महिला की बस द्वारा किए गए सड़क हादसे में मौत हो गई है।
फिरोजपुर (कुमार) : फिरोजपुर मोगा रोड पर स्थित अमनदीप अस्पताल से ई रिक्शा में सवार होकर आ रही एक महिला की बस द्वारा किए गए सड़क हादसे में मौत हो गई है और इस हादसे को लेकर थाना कुलगढ़ी की पुलिस द्वारा अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी देते हुए थाना कुलगढ़ी के एएसआई मलकीत कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता मुद्दई आर्यन पुत्र जसवंत सिंह वासी रिकी कॉलोनी फिरोजपुर शहर में पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि उसका पिता जसवंत सिंह रेलवे विभाग से सेवामुक्त हुआ है और पिछले करीब 6 महीने से बीमार चल रहा था जिसे उपचार के लिए अमनदीप अस्पताल फिरोजपुर में दाखिल करवाया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी माता उषा देवी अपने पति का हाल-चाल पूछ कर ई रिक्शा में सवार होकर अन्य सवारियों के साथ फिरोजपुर कैंट की और आ रही थी और शिकायतकर्ता भी अपने मामा शिवदास के साथ अपनी एक्टिवा स्कूटर पर ई-रिक्शा के पीछे-पीछे जा रहा था तो वक्त करीब 2:00 बजे जब वह बीएसएफ हैडक्वाटर मोगा रोड फिरोजपुर के पास पहुंचे तो एक प्राइवेट बस कंपनी की पंजाब नंबर की तेज रफ्तार और लापरवाही के साथ आ रही बस ने ई-रिक्शा के साथ हादसा कर दिया और इस हादसे में शिकायतकर्ता की माता उषा देवी सिर पर गंभीर चोटें लगने से और अन्य सवारियां घायल हो गई और जब उपचार के लिए उसकी माता उषा देवी को अमनदीप हस्पताल में लाया गया था वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्क करार दिया । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा बस चालक की तलाश की जा रही है और मामला दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here