Edited By Kamini,Updated: 28 Apr, 2026 07:29 PM

कहते है कि भगवान जब देता है छप्पर फाड़ के देता है। अबोहर के रहने वाले राकेश कुमार के साथ भी कुछ ऐसे ही हुआ।
अबोहर: कहते है कि भगवान जब देता है छप्पर फाड़ के देता है। अबोहर के रहने वाले राकेश कुमार के साथ भी कुछ ऐसे ही हुआ। राकेश कुमार की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की लखपति बना गया। दरअसल, उसने 1 लाख रुपए का लॉटरी बंपर जीत लिया।
12 रुपए में बना लखपति
विजेता राकेश कुमार ने मनोकामना लॉटरी सेंटर से 12 रुपए वाली कुल 10 टिकटें खरीदी थी। जब ड्रा के नतीजे घोषित हुए तो उनके टिकट नंबर (9728) पर एक लाख रुपए का बंपर इनाम निकला। महज एक दिन में उसने एक लाख रुपए जीत लिए। विजेता ने बताया कि उसे गत दिन सोमवार को टिकट खरीदा था और आज उसका इनाम निकल आया। विजेता राकेश फर्नीचर का काम करता है। उसने कई बार लॉटरी का टिकट खरीदा लेकिन पहली बार उसकी इनाम निकला है।
दुकान पर उमड़ी भीड़
मनोकामना लॉटरी सेंटर के मालिक ने बताया कि, विजेता राकेश अकसर उनसे लॉटरी का टिकट खरीदने आता है। लेकिन पहली बार उसकी इनाम निकला है। सेंटर ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में उनके सेंटर में 4 लाख रुपए के विभिन्न इनाम निकल चुके हैं। उन्होंने बताया कि, इतने कम पैसों लॉटरी खरीदना मध्यवर्गीय परिवारों के लिए आशा की किरण बन गया है। राकेश कुमार की जीत के बाद से दुकान पर लोगों की भीड़ उमड़ गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here