महिला द्वारा नहर में कूद कर आत्महत्या करने के मामले में आया नया मोड़, बहू व उसके परिवार वालों पर मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 23 Apr, 2026 05:07 PM

new twist in woman jumping into canal

स्थानीय मोहल्ला सुंदर नगरी गली नं 6 निवासी सुमन मोंगा पत्नी पुरुषोत्म मोंगा द्वारा गत दिवस हनुमानगढ़ रोड पर नहर में कूद कर आत्महत्या करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है।

अबोहर (सुनील भारद्वाज): स्थानीय मोहल्ला सुंदर नगरी गली नं 6 निवासी सुमन मोंगा पत्नी पुरुषोत्म मोंगा द्वारा गत दिवस हनुमानगढ़ रोड पर नहर में कूद कर आत्महत्या करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मृतका के बेटे रोहित मोंगा के बयानों पर नगर थाना नं 2 कि पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद महिला की बहू और उसके परिवारिक सदस्यों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मृतका की बहू अपने परिवार के साथ मिलकर अपनी सास को प्रताड़ित करती थी, जिससे आहत होकर उसने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली थी

पुलिस को दिए बयानों में रोहित मोंगा पुत्र पुरोष्तम मोंगा ने कहा है कि उसकी शादी करीब दो से अढाई साल पहले मॉडल टाउन गली नंबर 8 निवासी संजीव कुमार की बेटी आईना के साथ हुई थी। जिसकी अब 13-14 दिनों की एक बेटी है। रोहित ने बताया कि उसके पिता की करीब 16 साल पहले मौत हो चुकी है और उसकी पत्नी आईना शादी के कुछ समय पश्चात ही उसकी मां से कलेश करने लगी।

वह उसे उसकी मां से दूर करना चाहती थी और अक्सर कहती थी कि वह अपनी मां को छोड़ दे अगर वह उसके साथ रहना चाहता है या फिर उसकी मां को कहीं अलग शिफ्ट कर दे। इतना ही नहीं रोहित मोंगा ने बताया कि जब भी उसकी बहने अपने मायके में मां से मिलने आती थी तो भी उसकी पत्नी घर में क्लेश करती थी। उसने इस बारे में अपने ससुरालियों को भी बताया था कि वे अपनी बेटी को समझाएं लेकिन वे भी उसका ही साथ देते थे। इसी बात को लेकर उसकी मां मानसिक रूप से परेशान रहती थी।

रोहित मोंगा ने बताया कि घटना वाली शाम इसी बात का उल्लेख करते हुए उसकी मां ने नहर पर पहुंचकर अपने मोबाइल से उसकी पत्नी आईना को ऑडियो भेजा और उसके बाद नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसने बताया कि जब उसकी पत्नी को पता चला कि उसकी सास सुमन मोंगा ने आत्महतया कर ली तो वह सारा सोना लेकर घर से फरार हो गई।

थाना नंबर 2 कि पुलिस ने मृतका के बेटे रोहित मोंगा के बयानों पर उसकी पत्नी आईना पुत्री संजीव कुमार, सास पूनम रानी, ससुर संजीव कुमार, साला कुणाल सभी वासी गली नं 8 माडल टाउन और उसकी बुआ निंदिया कोहली पत्नी रवि कोहली निवासी बठिंडा के खिलाफ बीएनएस की धारा 108, 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!