Edited By Kalash,Updated: 22 Apr, 2023 10:22 AM

रंजिश निकालने के लिए जान से मारने की नीयत को लेकर गोलियां चलाने वाले 5 आरोपियों को नामजद करते हुए थाना सदर पट्टी की पुलिस ने केस दर्ज किया है
तरनतारन : रंजिश निकालने के लिए जान से मारने की नीयत को लेकर गोलियां चलाने वाले 5 आरोपियों को नामजद करते हुए थाना सदर पट्टी की पुलिस ने केस दर्ज किया है। राहत की बात यह रही कि हमले में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची। पीड़ित परिजनों द्वारा एस.एस.पी. से मांग की जा रही है कि आरोपियों की गिरफ्तारी करते हुए इंसाफ दिलाया जाए।
हरदयाल सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी तूत ने बताया कि बीती 15 अप्रैल की रात वह अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद घर की छत पर सो रहा था। देर रात करीब 12 बजे 1 कार घर के बाहर आकर रुकी। इसमें सवार हीरा सिंह पुत्र मिलखा सिंह निवासी बनावाली, गुरदास सिंह पुत्र दलेर सिंह निवासी वल्टोहा, बोबी पुत्र दलेर सिंह निवासी वल्टोहा, इंद्रजीत सिंह पुत्र साहिब सिंह निवासी वाड़ा तेलिया, बलजिंदर सिंह पुत्र राम सिंह निवासी थादे कार से बाहर निकले। यह लोग पिस्तौल से लैस थे। इन्होंने जान से मारने की नीयत को लेकर हमला करते हुए गोलियां चलानी शुरु कर दीं, जो घर के गेट व पानी वाली टंकी पर जाकर लगीं। बड़ी मुश्किल से सभी परिजनों का बचाव हुआ। बाद में आरोपी मौके से फरार हो गए। उक्त आरोपियों के खिलाफ पहले भी 2022 में केस दर्ज करवाया जा चुका है। पुलिस ने अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इन आरोपियों द्वारा लगातार धमकाया जा रहा है। अगर भविष्य में कोई भी जानी-माली नुक्सान हुआ तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस चौकी तूत के इंचार्ज की होगी।
एस.एस.पी. से मांग है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। इस मामले पर थाना सदर पट्टी के प्रभारी हरजिंदर सिंह का कहना है कि पीड़ित हरदयाल सिंह के बयानों पर उक्त 5 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here