ओ.पी. सोनी ने पंजाब के लोगों को कही यह बात

Edited By Urmila,Updated: 06 Feb, 2022 11:19 AM

op soni told this to the people of punjab

उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने अंदेशा जाहिर किया है कि ‘आप’ के हाथ में पंजाब सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरहद पाकिस्तान के साथ लगतीं हैं जहां पर पाकिस्तान और उसकी ...

जालंधर (धवन): उप मुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी ने अंदेशा जाहिर किया है कि ‘आप’ के हाथ में पंजाब सुरक्षित नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरहद पाकिस्तान के साथ लगतीं हैं जहां पर पाकिस्तान और उसकी एजेंसियों की तरफ से लगातार गड़बड़ करवाने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की बागडोर लोग कभी भी गैर-तजुर्बेकार पार्टी को नहीं सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को पहले ही पंजाब के लोग आजमा कर देख चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः लुधियाना में राहुल गांधी की वर्चुअल रैली, आज CM चेहरे का करेंगे ऐलान

उसके 4 संसद मैंबर जिता कर संसद में भेजे थे। इसी तरह विधान सभा में भी 20 विधायक जीत कर आए थे परन्तु यह पार्टी अपने संगठन, विधायकों और संसद सदस्यों को एकजुट नहीं रख सकी। ऐसी हालत में वह पंजाब को किस तरह चला सकेगी। उन्होंने कहा कि चुनावी दौर दौरान लोग उनके साथ भी लगातार मुलाकात कर रहे हैं और लोगों से उनको यही बात सुनने को मिली है कि राज्यों की सुरक्षा को देखते कांग्रेस ही इस समय सबसे बेहतर पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कानून व्यवस्था की हालत को कभी भी भंग नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के सी.एम. चेहरे को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा पर बोले हरीश चौधरी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जिसने न केवल पंजाब बल्कि देश के लिए कुर्बानियां दी हैं। उन्होंने कहा कि कुर्बानी देने वाली पार्टी कभी भी देश विरोधी ताकतों के साथ समझौता नहीं कर सकती, जबकि अन्य पार्टियां हमेशा शक के घेरे में रही हैं। सोनी ने कहा कि समय रहते पंजाब के लोगों को अब बहुत ही महत्वपूर्ण फैसला लेना है। लोगों को यह फैसला लेना है कि अगले 5 सालों तक राज्यों में भाईचारक सांझ और अमन-शान्ति किस तरह के साथ बरकरार रखना है। क्या अमन-शान्ति के साथ समझौता करने वाली पार्टियों को सत्ता सौंपेगी या फिर देश और पंजाब की खातिर कुर्बानियां देने वाली पार्टी को सत्ता सौंपेगी?

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!