Edited By Kalash,Updated: 06 Feb, 2022 10:38 AM

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 6 फरवरी को लुधियाना में वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है
जालंधर (धवन): कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 6 फरवरी को लुधियाना में वर्चुअल रैली का आयोजन किया जा रहा है। वर्चुअल रैली में कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे तथा इसमें राहुल गांधी पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा करेंगे।
यह भी पढ़ेंः चुनाव प्रचार दौरान पंजाब और पंजाबियों को लेकर भगवंत मान का बयान
माना जा रहा है कि सर्वे में लोगों ने चरणजीत चन्नी के नाम की हिमायत की है। हरीश चौधरी ने सोशल मीडिया पर चल रही उन चर्चाओं पर विराम लगा दिया जिसमें यह कहा जा रहा है कि कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अढाई वर्ष चरणजीत सिंह चन्नी और अढ़ाई वर्ष नवजोत सिंह सिद्धू को दिए जा सकते हैं। हरीश चौधरी से जब पूछा गया कि ऐसी कोई संभावना आपको दिखाई दे रही है तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अढ़ाई-अढ़ाई वर्ष का सी.एम. घोषित करने का कोई कल्चर नहीं है। कांग्रेस नेतृत्व के पास जो फीड बैंक पहुंचा होगा उसके आधार पर 5 वर्षों के लिए ही सी.एम. की घोषणा की जाएगी। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here