Edited By Kalash,Updated: 02 Nov, 2026 11:19 AM

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक व धमकी भरे कमेंट्स करने और फोन कॉल्स के जरिए डराने-धमकाने का एक गंभीर मामला सामने आया है।
लुधियाना (राज): सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपत्तिजनक व धमकी भरे कमेंट्स करने और फोन कॉल्स के जरिए डराने-धमकाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित एडवोकेट की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब साइबर सेल की मदद से उन सोशल मीडिया प्रोफाइल्स और मोबाइल नंबरों की डिटेल खंगालने में जुट गई है, जिनके जरिए धमकियां दी जा रही थी।
पुलिस को दी शिकायत में शिकायतकर्ता अरुण खुरमी ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पिछले कुछ समय से उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर खुलेआम धमकी भरे कमेंट्स पोस्ट किए जा रहे थे। इतना ही नहीं, अज्ञात नंबरों से लगातार फोन कॉल्स कर पीड़ित को धमकियां दी जा रही थीं और माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही थी। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि किसी शरारती या दुर्भावना से ग्रसित गिरोह द्वारा सोशल मीडिया और फोन के माध्यम से पीड़ित को निशाना बनाया जा रहा था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय कानून की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here