पुरानी रंजिश में घर पर धावा बोलकर नौकर को बेरहमी से पीटा, युवती पर चलाई गोली

Edited By Vatika,Updated: 29 Oct, 2026 11:57 AM

ludhiana firing news

पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक घर पर धावा बोलकर जानलेवा

लुधियाना (राज): पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद बदमाशों द्वारा एक घर पर धावा बोलकर जानलेवा हमला करने और सरेआम फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने घर के बाहर निकले नौकर को परिवार का बेटा समझकर मारू हथियारों से लहूलुहान कर दिया। जब पीड़ित युवती और उसकी बहन नौकर को बचाने आगे आईं, तो मुख्य आरोपी ने सीधी जान से मारने की नीयत से उस पर रिवाल्वर से गोली चला दी। युवती ने जमीन पर गिरकर किसी तरह अपनी जान बचाई, जबकि गोली सीधे मुख्य दरवाजे में जा धंसी। पुलिस ने मौके से एक जिंदा कारतूस बरामद कर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दिए बयानों में शिकायतकर्ता मुस्कान ने बताया कि 27 अक्तूबर की रात आरोपी शेखर, माखन, मुनीश, समीर, आदी, खली और शेखर की पत्नी आशु घातक हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने आते ही घर का मुख्य दरवाजा जोर-जोर से खटखटाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर जैसे ही उनका नेपाली नौकर अमित दरवाजा खोलकर बाहर निकला, हमलावरों ने उसे शिकायतकर्ता का भाई 'गौरव' समझ लिया। पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने बिना कुछ सोचे-समझे अपने पास मौजूद तेजधार व मारू हथियारों से अमित पर अंधाधुंध हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब शिकायतकर्ता और उसकी बहन महक नौकर अमित को छुड़ाने के लिए बाहर दौड़ीं, तो आरोपी शेखर ने हाथ में पकड़ा रिवाल्वर सीधे शिकायतकर्ता की ओर तान दिया और जान से मारने की नीयत से सीधा फायर झोंक दिया।

शिकायतकर्ता ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत नीचे झुककर खुद को जमीन पर गिरा लिया, जिससे गोली उसके सिर के ऊपर से निकलकर सीधे घर के मुख्य दरवाजे में जा लगी। परिवार द्वारा शोर मचाने और आसपास के लोगों को इकट्ठा होते देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश और लाग-डांट चल रही है। इसी रंजिश के चलते आरोपियों के खिलाफ पहले भी कानूनी मामले दर्ज हैं। उसी रंजिश को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से घर पर हमला बोलकर कत्ल करने की कोशिश की। मामले की जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर रणधीर सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए मौके से 1 गोली सिक्का बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!