Edited By Urmila,Updated: 17 Mar, 2026 05:37 PM

उड़मुड़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से करीब 3 बंदर घूम रहे हैं, जो लोगों के घरों में नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उन पर हमला भी कर रहे हैं।
टांडा उड़मुड़ (पंडित): उड़मुड़ क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से करीब 3 बंदर घूम रहे हैं, जो लोगों के घरों में नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ उन पर हमला भी कर रहे हैं। बीती शाम उड़मुड़ निवासी पूजा मदान पत्नी विश्वामित्र मदान, पर उस समय हमला हो गया जब वह अपने घर की छत पर मौजूद थीं। एक बंदर ने झपट्टा मारकर उनके कान से सोने का टॉप्स छीन लिया। इस दौरान पूजा के कान में चोट भी आई।
इस मौके पर पूजा मदान, मोहल्ला निवासी गुरविंदर कौर सोढी और समाजसेवी आत्मजीत सिंह सोढी ने बताया कि पिछले कई दिनों से इलाके में बंदरों का आतंक बना हुआ है। बंदर घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे लोगों में हर समय डर का माहौल बना रहता है। उन्होंने बताया कि इन बंदरों के कारण इलाके के लोग बेहद भयभीत और परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि इन आवारा बंदरों को जल्द से जल्द काबू कर जंगल में छोड़ा जाए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here