Edited By VANSH Sharma,Updated: 23 Mar, 2026 08:43 PM

जल संसाधन विभाग, पंजाब के तलवाड़ा कैनाल डिवीजन द्वारा एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए ब्यास नदी से सटे जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
तलवाड़ा (जोशी): जल संसाधन विभाग, पंजाब के तलवाड़ा कैनाल डिवीजन द्वारा एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी करते हुए ब्यास नदी से सटे जिलों के प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुकेरियां हाइडल चैनल की बड़े स्तर पर मरम्मत के कारण 23 मार्च से 24 अप्रैल तक नहर को बंद करने (नहरबंदी) का ऐलान किया गया है।
कार्यकारी इंजीनियर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, नहर की मरम्मत के दौरान मुकेरियां हाइडल चैनल में पानी की निकासी सीमित रहेगी। इसके परिणामस्वरूप पोंग डैम पावर हाउस से निकलने वाला सारा पानी शाह नहर बैराज के माध्यम से सीधे मुख्य ब्यास नदी में मोड़ दिया जाएगा। विशेष रूप से बिजली उत्पादन के पीक समय के दौरान नदी में पानी का स्तर अचानक बढ़ सकता है।
स्थिति को देखते हुए डीसी कांगड़ा, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट को आदेश जारी किए गए हैं कि नदी के नजदीकी गांवों में मुनादी (घोषणा) करवाई जाए और लोगों को सचेत किया जाए। किसी भी व्यक्ति या पशुओं को नदी के संवेदनशील क्षेत्रों में जाने की अनुमति न दी जाए।
हिमाचल प्रदेश के नागरिक, सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभागों को भी तैयार रहने के लिए सूचित कर दिया गया है। ब्यास नदी के किनारे रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे अगले एक महीने तक नदी के पास जाने से बचें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here