जिला गुरदासपुर में नाबालिग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त, परिवार का हाल-बेहाल

Edited By Vatika,Updated: 02 May, 2026 01:46 PM

commit suicide by student

गुरदासपुर जिले के गांव झंडा लुबाणा में एक 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया):  गुरदासपुर जिले के गांव झंडा लुबाणा में एक 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा पीने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

आखिरकार इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
जानकारी के अनुसार, ब्लॉक काहनूंवान के रहने वाले नवजोत सिंह ने किसी बात से परेशान होकर जहरीली चीज निगल ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वह कई दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा। आखिरकार इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

सेहरे से सजाकर किया बेटे को विदा
इस दुखद घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने नवजोत सिंह का अंतिम संस्कार सेहरे से सजाकर किया, जिसे देखकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।फिलहाल, घटना के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!