गुरदासपुर में भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा, BJP-AAP वर्कर हुए आमने-सामने

Edited By Kalash,Updated: 20 Sep, 2026 03:23 PM

nasha mukt punjab yatra punjab bjp

भाजपा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा गुरदासपुर में इकबाल सिंह लालपुरा, रविकरण काहलों, मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान बघेल सिंह, मंडल प्रधान रिक्की मंहत, भाजपा नेता रजिन्द्र बिटटा, भाजपा नेत्री विंदिया सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की अगवाई में निकाली गई।

गुरदासपुर (विनोद): भाजपा ने नशा मुक्त पंजाब यात्रा गुरदासपुर में इकबाल सिंह लालपुरा, रविकरण काहलों, मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान बघेल सिंह, मंडल प्रधान रिक्की मंहत, भाजपा नेता रजिन्द्र बिटटा, भाजपा नेत्री विंदिया सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों की अगवाई में निकाली गई। स्थानीय हनुमान चौक से यह नशा मुक्त पंजाब यात्रा सफलता पूर्व शुरू हुई पंरतु गत रात भाजपा द्वारा सारे शहर में भाजपा के लगें झंडों को किसी ने उतार कर सड़कों पर फैंक दिया था। जबकि यात्रा को लेकर पुलिस ने सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। 

पुलिस ने इस भाजपा यात्रा को लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी पंरतु जैसे ही भाजपा की नशा मुक्त पंजाब यात्रा गांव तिबड़ में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम संबंधी बब्बेहाली नहर पुल पर पंहुची तो वहां पहले से ही आम आदमी पार्टी के वर्कर काले झंड़े लेकर खड़े थे तथा पुलिस को बंद कर रखा था। भाजपा वर्कर तथा आप वर्कर में तीखी व जोरदार नारेबाजी हुई। पंरतु पुलिस ने कोशिश कर पुल पर से रास्ता क्लीयर करवा कर यात्रा को निकाल दिया। पंरतु सड़क के देानो तरफ खड़े आप वर्करों ने जम कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी जारी रखी।

पठानकोट के बाद दीनानगर तथा आज बब्बेहाली पुल पर यात्रा का विरोध यह स्पष्ट करता है कि यह एक साजिश अधीन पंजाब को बर्बाद करने की साजिश है। भाजपा इस साजिश का भी पर्दाफाश करेगी तथा पंजाब को नशा मुक्त बनाने में जरूर सफल  होगी। उन्होने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में शुरू की गई ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान आज तीसरे दिन गुरदासपुर के हनुमान चौक में आयोजित प्रभावशाली रैली को संबोधित करते हुए भाजपा संसदीय बोर्ड एवं केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य तथा राष्ट्र्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष सरदार इकबाल सिंह लालपुरा ने पंजाब को नशे की गुलामी से मुक्त कराने का संकल्प दोहराया और नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की नशा मुक्त यात्रा को आम लोगों से स्वत: मिल रहे व्यापक समर्थन से मान सरकार और आम आदमी पार्टी में इतनी बौखलाहट पैदा हो गई है कि वे इस नशा विरोधी यात्रा को काले झंडे दिखाते समय यह भी भूल गए कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ लोगों में जागरूकता पैदा करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ द्वारा यात्रा को काले झंडे दिखाने की घटनाओं से यह स्पष्ट हो गया है कि मान सरकार नशे का खात्मा नहीं चाहती और नशे के कारोबारियों के पक्ष में खड़ी है।

सरदार लालपुरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले तीन महीने में नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन साढ़े चार साल बाद भी पंजाब में नशा गलियों तक पहुंचा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार के अपने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा भी नशा खत्म करने में असफलता स्वीकार करना सरकार के दावों पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में नशे के साथ-साथ गैंगस्टरवाद, अपराध और विभिन्न वर्गों की समस्याएं भी गंभीर चुनौतियां बनी हुई हैं। भाजपा पंजाब को सुरक्षित, नशा मुक्त और विकसित बनाने के लिए डबल इंजन सरकार के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने पंजाब के लोगों, विशेषकर माताओं-बहनों और युवाओं से अपील की कि वे पार्टीबाजी से ऊपर उठकर ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ का हिस्सा बनें और इसे व्यापक जन आंदोलन बनाएं। उन्होंने कहा, नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल भाजपा की नहीं, पंजाब के हर परिवार की लड़ाई है।

उन्होंने कहा कि नशा पंजाब के लिए गंभीर समस्या है। यहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी नशे की चपेट में आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आज जेलें सुधार केंद्र बनने के बजाय सत्ता के संरक्षण में नशे के कारोबार का केंद्र बन चुकी हैं। नशा विरोधी यात्रा को काले झंडे दिखाने वालों से सवाल करते हुए उन्होंने कहा, आप नशे के कारोबारियों का साथ क्यों दे रहे हैं? यदि आप वास्तव में नशा विरोधी हैं तो हमारे साथ आइए, हमारे साथ चलिए। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग भाजपा की ओर देख रहे हैं और नशे को कोई खत्म कर सकता है तो वह भाजपा ही है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग देने और इसे गांव-गांव तक ले जाने का आह्वान किया।

भाजपा के जिला गुरदासपुर अध्यक्ष बघेल सिंह ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए इसकी जड़ तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई कठिन जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त पंजाब भाजपा का संकल्प है और देश को नशे की गुलामी से मुक्त कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर रैली में पंजाब भाजपा के सचिव सूरज भारद्वाज, अंकुश महाजन, राजेश हनी, रिक्की, रोहित महाजन और प्रवीण कुमार भी मौजूद थे। इकबाल सिंह लालपुरा और भाजपा नेताओं ने नशे की मार झेल रहे परिवारों से की मुलाकात कर उन्हे हर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!