मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस हादसे का शिकार, जानी नुकसान से बचाव

Edited By Kalash,Updated: 10 Sep, 2026 01:34 PM

road accident

गुरदासपुर से बहरामपुर जाने वाली सड़क पर गांव बरनाला के पास आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस अचानक पलट गई।

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): गुरदासपुर से बहरामपुर जाने वाली सड़क पर गांव बरनाला के पास आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा बस अचानक पलट गई। हादसे में किसी तरह के जानी नुकसार से बचाव हो गया जबकि बस को नुकसान पहुंचा है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत यात्रियों को उनके ठिकानों पर छोड़ने के बाद खाली बस वापिस गुरदासपुर की तरफ लौट रही थी। उस समय बस में सिर्फ ड्राइवर और कंडक्टर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गांव बरनाला के पास सड़क पर ट्रॉली को क्रॉस करते समय बस अचानक बेकाबू होकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। राहत की बात यह रही कि बस में कोई यात्री नहीं होने के कारण किसी यात्री को चोट नहीं लगी। बस के ड्राइवर और कंडक्टर भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हादसे में बस का बाहरी हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया है। अभी बस के पलटने के असल कारणों के बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!