जिला गुरदासपुर में गुज्जर के डेरे में भीषण आग,सारा सामान जल कर राख

Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2026 04:57 PM

fire at gujjar dera

आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा डेरा जलकर राख हो गया।

गुरदासपुर(विनोद): गुरदासपुर से करीब 2 किलोमीटर दूर गांव अब्बलखैर में एक गुज्जर के डेरे में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा डेरा जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पीड़ित के अनुसार, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में आकर डेरे में रखा सारा सामान—बिस्तर, कपड़े, कूलर, अलमारियां और कुछ नकदी—जलकर खाक हो गया. स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। पीड़ित ने बताया कि इस हादसे में उसे करीब 7 से 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!