जेल में अब शतरंज की पारी खेलती नजर आएगी हवालाती महिलाएं

Edited By Kalash,Updated: 05 Dec, 2021 01:12 PM

now the locksmith women will be seen playing chess innings in jail

ताजपुर रोड की महिला जेल में कैदी और हवालाती महिलाएं अब शतरंज की पारी खेलती नजर आएगी। यही नहीं लूडो और कैरम की गोटी के साथ एक-दूसरे को मात देती नजर आएगी।

लुधियाना (सियाल): ताजपुर रोड की महिला जेल में कैदी और हवालाती महिलाएं अब शतरंज की पारी खेलती नजर आएगी। यही नहीं लूडो और कैरम की गोटी के साथ एक-दूसरे को मात देती नजर आएगी। इंडस्ट्री एंड ट्रेड के अजय गर्ग, संजय गर्ग ने उनके मनोरंजन के लिए महिला जेल की डिप्टी सुपरिडेंट चंचल कुमारी को खेल सामग्री भेंट की। जेल में 219 के लगभग कैदी और हवालाती औरतों के लिए कैरम बोर्ड, लूडो, शतरंज आदि समान शामिल है।

यह भी पढ़ेंः पंजाब में क्या है बीजेपी का गठबंधन प्लान, शाह ने किया साफ

डिप्टी सुपरिटेंडेंट चंचल कुमारी ने कहा कि अब महिला जेल में बंद कई कैदी महिलाएं खेलों में महारत हासिल करेंगी। खेलों में शतरंज, केरम और खो-खो में कैदियों को प्रशिक्षण भी देंगे। जेल में खेल को उत्साह देने के लिए इस तबदीली को प्रिजन टू प्राइड के साथ जोड़ा गया है। इस मौके शरण गर्ग, हरि गर्ग, गौरव गर्ग और जेल स्टाफ उपस्थित था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!