पंजाब में स्कूल के खेल मैदान की एक तस्वीर यह भी, खिलाड़ियों ने खुद संभाली सफाई की कमान

Edited By Urmila,Updated: 16 Sep, 2026 05:31 PM

dirty water in the sherpur school playground

कस्बा शेरपुर के सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के खेल मैदान में गंदे पानी की निकासी वाला पानी नई बनी दीवार के नीचे से ग्राउंड में भरने की खबरें मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई थीं।

शेरपुर (सिंगला): कस्बा शेरपुर के सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के खेल मैदान में गंदे पानी की निकासी वाला पानी नई बनी दीवार के नीचे से ग्राउंड में भरने की खबरें मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित की गई थीं। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों और ग्राम पंचायत के नुमाइंदों से भी बात की गई थी, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए समाजसेवी नेता हरप्रीत सिंह हैप्पी टूर ने कहा कि सरकार द्वारा खेलों के प्रति फ्लेक्स बोर्ड, सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया में दिए जा रहे विज्ञापनों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो युवाओं को नशे से बचाने के लिए बड़े पैमाने पर कार्य हो रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत सभी के सामने है। खेल मैदान के अंदर गंदा पानी आने की खबरें प्रकाशित होने के बावजूद किसी भी प्रशासनिक अधिकारी, संबंधित विभाग या ग्राम पंचायत द्वारा कोई सुध नहीं ली गई।

जब इस संबंध में स्कूल की प्रिंसिपल मैडम कुलविंदर कौर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी ओर से इस संबंध में माननीय बीडीपीओ (BDPO) शेरपुर को मार्च 2026 में ही लिखित पत्र भेजा जा चुका है और इसके अलावा भी बार-बार ध्यान में लाया जा रहा है।

समाजसेवी नेता हैप्पी टूर ने कहा कि जब स्कूल की पिछली कॉलोनी के लिए नई गली बनी थी, उसी समय स्कूल की दीवार के साथ गंदे पानी की निकासी वाली नाली विभाग द्वारा क्यों नहीं बनाई गई? इसके कारण पहले स्कूल की चारदीवारी गिर गई थी और भारी-भरकम राशि खर्च करके दोबारा चारदीवारी का निर्माण कराया गया। परंतु अब भी गंदे पानी की निकासी नाली न बनने के कारण चारदीवारी की नींव कमजोर होकर पुनः गिरने की आशंका बनी हुई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!