पंजाब रोडवेज यूनियन का बड़ा ऐलान, 22 सितंबर से लेकर खड़ी हो सकती है बड़ी मुसीबत

Edited By Urmila,Updated: 14 Sep, 2026 04:26 PM

major announcement by punjab roadways union

पंजाब रोडवेज, पनबस/पी.आर.टी.सी. कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन संगरूर के डिपो अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ग्रेवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा।

संगरूर (सिंगला): पंजाब रोडवेज, पनबस/पी.आर.टी.सी. कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन संगरूर के डिपो अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ग्रेवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लगभग 4 वर्षों में सरकार के साथ 59 बैठकें होने के बावजूद आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि ठेकेदारी व्यवस्था के तहत जी.एस.टी. कमीशन और रिश्वतखोरी के जरिए विभाग व कर्मचारियों की लूट हो रही है।

लीखित शिकायतों और सबूत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई तथा वर्करों का ई.पी.एफ. व ई.एस.आई. भी जमा नहीं करवाया जा रहा। मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट बैठक में ठेकेदारी व्यवस्था खत्म करने के विरोध के बावजूद नए ठेकेदार बिठाए जा रहे हैं। नए परिवहन मंत्री भी पिछले 3 महीनों से 10-10 दिन का समय मांगकर केवल टालमटोल कर रहे हैं।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष रमनदीप सिंह, लखविंदर सिंह बिट्टू और सहायक सचिव गुरजीत सिंह ने कहा कि सरकार मुफ्त सफर सुविधा का लगभग 1200 करोड़ रुपया रिलीज नहीं कर रही और कर्मचारियों को पक्का करने से आनाकानी कर रही है। उपाध्यक्ष परमिंदर सिंह जस्सर, गुरदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार ने नई बसें शामिल करने के बजाय किलोमीटर स्कीम की बसों को हरी झंडी दिखाकर झूठी वाहवाही लूटने की कोशिश की है।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 17 सितम्बर की बैठक में सर्विस रूल्स के तहत कांट्रैक्ट कर्मचारियों को पक्का करने, आऊटसौर्स कर्मचारियों को कांट्रैक्ट पर लाने, 'समान कार्य-समान वेतन' लागू करने और दर्ज मामले रद्द करने जैसी मांगों का समाधान न किया गया, तो 22 सितम्बर से पूरे पंजाब में चक्का जाम होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन व पंजाब सरकार की होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!