Edited By Urmila,Updated: 13 Sep, 2026 12:12 PM

पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बरनाला के गांव फरवाही में सिंगर के घर के बाहर देर रात 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई।
बरनाला (पुनीत) : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बरनाला के गांव फरवाही में सिंगर के घर के बाहर देर रात 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 3 मोटरसाइकिल सवार फायरिंग करते और भागते हुए दिख रहे हैं।
फिलहाल, इस घटना में किसी के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात 1.30 से 2.00 बजे के बीच हुई। वहीं, इस घटना के बाद लोकल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here