5 साल के मासूम पर सौतेली मां का कहर, गर्म तवे-चिमटे से... स्कूल में बनाई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Edited By Urmila,Updated: 11 Sep, 2026 01:36 PM

stepmother s cruelty towards an innocent child

बरनाला के गांव संघेड़ा में एक शर्मनाक और इंसानियत को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है।

बरनाला (पुनीत): बरनाला के गांव संघेड़ा में एक शर्मनाक और इंसानियत को शर्मिंदा करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सौतेली मां ने अपने गोद लिए पांच साल के मासूम बच्चे के शरीर पर गर्म लोहे के तवे और लोहे के चिमटे से उस पर अत्याचार किया जा रहा था। इस अत्याचार का उस समय पता चला जब मासूम बच्चा अपने जख्मों समेत गांव के स्कूल में पढ़ाई करने के लिए चला गया, जहां स्कूल में बनाई गई एक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

child innocent

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के बाद समाजसेवी संस्था "अपना फर्ज सेवा सोसायटी", लचकाणी (पटियाला) के जत्थेदार सतपाल सिंह पाल खरोड़ सहित टीम गांव पहुंची और मासूम बच्चे पर हुए अत्याचार को लेकर कार्रवाई दिखाई। जहां गांव की पंचायत, गांववासियों और पुलिस प्रशासन सहित बाल विकास विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे को बरनाला के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

इस मौके घायल पांच साल के मासूम बच्चे के पिता मूल चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी पत्नी नहीं है। और उसके बेटे थे। पड़ोस में रहने वाले बड़े भाई के घर 4 बेटियां होने के कारण उसने अपने छोटे बेटे को ढाई साल पहले अपने बड़े भाई को सौंप दिया था। वह सुबह काम पर चला जाता है और शाम को वापस घर पहुंचता है और इस घटना का आज उसे पता चला। उन्होंने कहा कि मासूम बच्चे पर किए गए अत्याचार को लेकर कार्रवाई की जाए।

मासूम बच्चे की पिटाई उसकी सौतेली मां द्वारा बड़ी ही बेरहमी से मासूम बच्चे के शरीर पर लोहे के गर्म चिमटे और तवे लगाकर की गई, जहां यह भी पता चला कि कई बार बच्चे को धूप में पानी की बोतल देकर खड़ा कर दिया जाता था, जो एक मासूम बच्चे पर बड़ा अत्याचार था। इस मौके घायल मासूम बच्चे ने भी तोतली आवाज में बोलते हुए कहा कि उसकी पिटाई उसकी मां द्वारा डंडों से की गई है। बच्चा मारपीट का शिकार होने के बाद काफी सहमा हुआ है।

इस मामले को लेकर अपना फर्ज सेवा सोसायटी के जत्थेदार सतपाल सिंह पाल खरोड़ ने कहा कि मासूम बच्चे पर किए गए अत्याचार को लेकर वह गांव में बच्चे की सहायता के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक तौर पर कार्रवाई होनी चाहिए। बच्चे को शारीरिक तौर पर मेडिकल इलाज के लिए बरनाला के अस्पताल ले जाया गया है। बाकी कार्रवाई पुलिस प्रशासन द्वारा की जाएगी।

 इस मामले को लेकर सरकारी अस्पताल बरनाला के डॉक्टर अंकुश जिंदल ने कहा कि बच्चे का मेडिकल कर लिया गया है। बच्चा अब स्वस्थ है, लेकिन बच्चे का सरकारी अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है। सोसायटी द्वारा बरनाला बाल विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया था, जिनके द्वारा मामले की गहराई से जांच करने और बच्चे के इलाज की प्रक्रिया शुरू करवा दी गई है।

इस मौके पुलिस थाना सिटी वन के एएसआई जसपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक बच्चे के साथ मारपीट करने को लेकर उन्हें जानकारी हासिल हुई थी जिसको लेकर सरकारी अस्पताल बरनाला से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर और परिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।  जहां छोटे भाई ने अपने बड़े भाई के घर चार बेटियां होने के कारण अपने छोटे बेटे को बड़े भाई को सौंपा था, ताकि उसे भी बेटे की कमी महसूस न हो, लेकिन क्या पता था कि सौतेली मां उसके मासूम पांच साल के बेटे के शरीर पर लोहे के तवे और चिमटे से अत्याचार करेगी। 

यदि समय रहते सोशल मीडिया पर स्कूल द्वारा बनाई गई मारपीट की वीडियो या तस्वीरें वायरल न होतीं और "अपना फर्ज सेवा सोसायटी, लचकाणी (पटियाला)", जत्थेदार सतपाल सिंह पाल खरोड़ टीम सहित न पहुंचते, तो आज भी बच्चा अत्याचार झेल रहा होता। इसलिए हमें चाहिए कि अपने आसपास मासूम बच्चों और बुजुर्गों पर हो रहे अत्याचार को उजागर करना चाहिए, ताकि किसी के साथ हो रहे अत्याचार को रोका जा सके। इस समय अब मासूम बच्चे का इलाज बरनाला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जा रहा है, जो खतरे से बाहर है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!