तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का कहर, मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौ/त

Edited By Urmila,Updated: 05 Sep, 2026 05:48 PM

the havoc of a high speed tractor trolley

दाना मंडी मनाल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि): दाना मंडी मनाल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। हादसे के संबंध में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्त्ता जगदेव सिंह निवासी ठुल्लीवाल ने बताया कि 3 सितम्बर को उसका भतीजा मनप्रीत सिंह अपने दोस्त किशन सिंह के साथ मोटरसाइकिल नंबर पी.बी.-19एन-3066 पर शेरपुर की ओर जा रहा था। शिकायतकर्त्ता भी अपने काम के सिलसिले में उनके पीछे जा रहा था। जब दोनों युवक दाना मंडी मनाल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली, जिसे विनोद कुमार पुत्र दारा राम निवासी जिंदल कॉलोनी, महल खुर्द चला रहा था, ने कथित तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही से कट मारते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से मनप्रीत सिंह और उसका दोस्त सड़क पर गिर पड़े। हादसे में मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि किशन सिंह को चोटें लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की जांच की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!