लुधियाना की जेलों में Action! NHRC मॉनिटर ने किया दौरा, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Edited By VANSH Sharma,Updated: 20 Sep, 2026 09:31 PM

nhrc monitor visited all three jails in ludhiana

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल, ब्रौस्टल जेल व महिला जेल का विशेष दौरा किया।

लुधियाना (स्याल) : राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के विशेष मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल, ब्रौस्टल जेल व महिला जेल का विशेष दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी वरिंदर सिंह टिवाना, जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रश्मि के अलावा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

विशेष मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने जेलों के दौरे के दौरान खान-पान की सुविधाओं की समीक्षा की और तीनों जेलों के अधीक्षकों (सुपरिंटेंडेंट) के साथ बैठक कर कैदियों की सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि जेलों में जितने भी सुधार की आवश्यकता है, उन्हें किया जाए। साथ ही खाने की गुणवत्ता (क्वालिटी) को और बेहतर बनाया जाए। इसके अतिरिक्त कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) के कोर्स विशेष रूप से ब्रौस्टल जेल के बच्चों को अनिवार्य रूप से करवाए जाएं।

उन्होंने कहा कि महिला कैदियों को अचार बनाने, मेहंदी लगाने व अन्य व्यावसायिक प्रशिक्षण दिए जाएं, ताकि जेल से बाहर जाने के बाद वे अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के काबिल बन सकें। उन्होंने जेल कैदियों से मुलाकात या उनकी जमानत में देरी होने आदि से संबंधित समस्याओं के बारे में भी बातचीत की और जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि इन छोटी-मोटी परेशानियों का तुरंत निपटारा किया जाए।

विशेष मॉनिटर बाल कृष्ण गोयल ने जेल प्रशासन को सुझाव दिया कि प्रत्येक महीने एक शिकायत रजिस्टर जेल के अंदर भेजा जाए और कैदियों द्वारा अपनी शिकायतें या सामने आ रही समस्याओं को रजिस्टर में दर्ज करना सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह सिद्धू, ब्रौस्टल जेल के सुपरिंटेंडेंट गुरप्रीत सिंह तथा महिला जेल के सुपरिंटेंडेंट दलबीर सिंह काहलों उपस्थित थे।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!