Ludhiana : सड़क निर्माण विवाद में निगम कमिश्नर का एक्शन, वापिस लिया JE और SDO का चार्ज

Edited By Sunita sarangal,Updated: 16 Apr, 2026 04:15 PM

municipal corporation commissioner revokes charge of je and sdo

इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी। इसकी मरम्मत नहीं हो रही थी और नए निर्माण के लिए टेंडर भी काफी समय से लंबित था

लुधियाना (हितेश): लुधियाना नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण के दौरान हुए विवाद को लेकर एक कांग्रेस पार्षद के पति के खिलाफ दर्ज पुलिस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में शिकायत दर्ज कराने वाले JE और SDO से उनका चार्ज वापस ले लिया गया है। यह मामला सग्गू चौक से हंबड़ा रोड तक जाने वाली सड़क से जुड़ा है, जो पी.ए.यू., लायंस क्लब, किचलू नगर और उधम सिंह नगर से होकर गुजरती है।

क्या था  सड़क निर्माण का विवाद

इस सड़क की हालत लंबे समय से खराब थी। इसकी मरम्मत नहीं हो रही थी और नए निर्माण के लिए टेंडर भी काफी समय से लंबित था, जिसके कारण सड़क निर्माण का काम बहुत देरी से शुरू हुआ। जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो कांग्रेस सदस्यों ने यह कहते हुए विरोध प्रदर्शन किया कि सड़क से पानी की निकासी के लिए वहां रोड ग्रेटिंग्स (जाली) नहीं लगाई गई थीं। उस समय वहां काफी हंगामा हुआ था। मौके पर आम आदमी पार्टी के नेता भी पहुंच गए जिनके साथ भी विवाद हो गया। 

PunjabKesari

पार्षद पति पर दर्ज हुआ केस

इसके बाद जब सड़क का काम चल रहा था। इस दौरान कांग्रेस पार्षद के पति ने सड़क निर्माण के काम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि काम ठीक से नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में, JE ज़ोन-D रूपिंदर और SDO B&R अवतार सिंह ने रिपोर्ट दी कि जब सड़क का काम चल रहा था, तो कुछ लोगों ने झगड़ा किया। इसके बाद ठेकेदार के अनुरोध पर वहां काम जारी रखने के लिए पुलिस फोर्स की मांग की गई। पुलिस ने इस मामले में पार्षद पति के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है। इसके लिए एक वीडियो को आधार बनाया गया है, जिसमें पार्षद पति को ठेकेदार के कर्मचारी को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है।

निगम कमिश्नर ने जारी किए आदेश

मिली जानकारी के अनुसार जे.ई. और एस.डी.ओ. ने अपनी रिपोर्ट में पार्षद पति का नाम नहीं लिखा था और न ही कोई स्पष्ट शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके चलते उनसे उनका चार्ज वापस ले लिया गया है। इस संबंध में नगर निगम कमिश्नर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि जे.ई. रूपिंदर और एस.डी.ओ. अवतार सिंह से उनका प्रभार वापस ले लिया गया है और फिलहाल उन्हें कोई नया प्रभार नहीं दिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!