Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Apr, 2026 08:02 PM

अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम की बिल्डिंग शाखा ने शुक्रवार को पीरू बंदा इलाके में निर्माणाधीन एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, जोन-सी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सात निर्माणाधीन अवैध इमारतों के...
लुधियाना (हितेश) : अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नगर निगम की बिल्डिंग शाखा ने शुक्रवार को पीरू बंदा इलाके में निर्माणाधीन एक अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, जोन-सी के अंतर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्रों में सात निर्माणाधीन अवैध इमारतों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिनमें ईस्टमैन चौक, जसपाल बांगड़ और डाबा रोड शामिल हैं।
नगर निगम कमिश्नर डॉ. नीरू कत्याल गुप्ता और संयुक्त कमिश्नर दीपजोत कौर के निर्देशों पर यह कार्रवाई की गई। जोन-सी के क्षेत्रों में ढहाई गई कुल सात अवैध इमारतों में से चार इमारतें व्यावसायिक थीं, जबकि तीन औद्योगिक निर्माण थे।
नगर निगम जोन-ए की बिल्डिंग शाखा के अधिकारियों ने बताया कि इस अवैध कॉलोनी के खिलाफ पहले भी कार्रवाई की जा चुकी थी, लेकिन मालिक ने साइट पर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया था, जिसके बाद शुक्रवार को फिर से कार्रवाई की गई।
