विधायक ग्यासपुरा ने उठाया गांवों में दाह संस्कार का मुद्दा, धालीवाल ने दिया जवाब

Edited By Urmila,Updated: 25 Jun, 2022 11:31 AM

mla gyaspura raised the issue of cremation in villages dhaliwal replied

पंजाब की 16वीं विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज सुबह शुरू हो गई। दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान पायल के विधायक मनविंदर...

चंडीगढ़: पंजाब की 16वीं विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही आज सुबह शुरू हो गई। दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान पायल के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा ने गांवों में श्मशानघाट की कमी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हर एक गांव में एक श्मशानघाट होने के कारण लोगों को आ रही समस्यां से अवगत करवाया।

उधर, पायल से 'आप' विधायक मनविंदर ग्यासपुरा के गांवों में श्मशान घाट को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि हां गांवों में एक से अधिक श्मशानघाट हैं। ग्रामीण विकास योजना के तहत दो से एक श्मशानघाट करने वाले गांवों को 5 लाख की ग्रांट दी जाती है। पिछली सरकार ने इसका प्रचार नहीं किया। 

धालीवाल ने कहा कि यह योजना 2016-17 में बादल सरकार के दौरान बनाई गई थी, जिसके बारे में ज्यादातर गांवों को जानकारी नहीं थी। अब वह इस योजना का प्रचार कर रहे हैं। ग्राम सभाओं के तहत लोगों को जागरूक कर रहे हैं। लगभग 80 प्रतिशत से अधिक गांवों में 2 या इससे अधिक श्मशानघाट हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!