ट्रक को बचाने के चक्कर में बस के साथ हादसा, 10 गांवों की सप्लाई ठप

Edited By Urmila,Updated: 18 Mar, 2026 06:18 PM

accident involving a bus while trying to avoid a truck

दोपहर में मुकेरियां से आ रही एक प्राइवेट कंपनी की बस कार द्वारा ब्रेक लगाने के कारण आगे आ रहे ट्रक को बचाते हुए बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया।

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): दोपहर में मुकेरियां से आ रही एक प्राइवेट कंपनी की बस कार द्वारा ब्रेक लगाने के कारण आगे आ रहे ट्रक को बचाते हुए बस का संतुलन अचानक बिगड़ गया जिससे वह सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई, लेकिन यात्री बाल-बाल बच गए। बातचीत के दौरान बस ड्राइवर ने बताया कि कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई।

बस में करीब 15-20 यात्री सवार थे, जो सभी ठीक हैं। वहीं, बिजली विभाग के जेई ने बताया कि विभाग को करीब 20,000 रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि इस वजह से 10 गांवों की बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि नया खंभा लगाकर जल्द से जल्द सप्लाई ठीक करने की कोशिश की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!