पुलिस की छापामारी दौरान हाथ लगी शराब की बोतलें,महिला फरार

Edited By Urmila,Updated: 06 Dec, 2023 05:49 PM

liquor bottles found during police raid woman absconds

शरारती तत्वों द्वारा लगातार पिछले काफी समय से जेल के अंदर पैकेट बनाकर मोबाइल फोन और नशीले पदार्थ भेजे जा रहे हैं ।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव अलीके में गुप्त सूचना के आधार पर सहायक थानेदार रजवंत कौर के नेतृत्व में रेड करते हुए थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने 101 बोतल अवैध शराब बरामद की है जबकि शराब की महिला आरोपी पुलिस को देखकर फरार हो गई ।

यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. रजवंत कौर ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए खूह मेहर सिंह वाला के एरिया में पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि महिला गोगी पत्नी रणजीत सिंह अवैध शराब तैयार करके बेचने का धंधा करती है जो इस समय अपने घर पर अवैध शराब बेच रही है, तो पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत छापामारी करते हुए नामजद महिला के घर पर रेड किया गया और वहां से पुलिस ने 101 बोतल अवैध शराब बरामद की । उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नामजद महिला के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कार्यवाही की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!