Edited By Urmila,Updated: 15 Sep, 2026 02:04 PM

पटियाला के पोलो ग्राउंड के पास उस समय अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब अंबाला पुलिस लूट के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची।
पटियाला (सुखमीत सिंह) : पटियाला के पोलो ग्राउंड के पास उस समय अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई, जब अंबाला पुलिस लूट के एक मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने पहुंची। बताया जा रहा है कि अंबाला पुलिस पिछले तीन दिनों से पटियाला में इस व्यक्ति की तलाश कर रही थी।
आखिरकार, जब पुलिस को आरोपी पोलो ग्राउंड के पास मिला, तो स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने हाथ में एक दात उठा ली, जिसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। पटियाला पुलिस की ऑफिसर कॉलोनी चौकी की टीम भी मौके पर पहुंची और अंबाला पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here